नेशनल हाइवे पर भरिए 3000 टोल पास के लिए बड़ी खबर.. जान Annual Fastag Toll Pass: 3000 लीजिए
⭕ *₹3 हजार के पास से पूरे साल टोल फ्री:हरियाणा में 35 टोल प्लाजा पर फायदा, एप-वेबसाइट पर बुकिंग शुरू; अनाउंसमेंट भी कराई जा रही*
⭕ *हरियाणा के सभी टोल प्लाजा में 3 हजार रुपए में सालाना पास की बुकिंग शुरू हो गई है। यह फायदा नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की तरफ से चलाए जा रहे टोल प्लाजा पर मिलेगी। इस पास पर लोग 200 ट्रिप कर सकेंगे।*
⭕ *हालांकि इसकी मियाद एक साल की ही होगी। अगर ट्रिप पूरी न भी हुईं तो यह पास खुद ब खुद खत्म हो जाएगा। हिसार में NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विपिन मंगला ने इसकी पुष्टि की।*
⭕ *उन्होंने कहा कि 15 अगस्त की मध्यरात्रि से यह योजना पूरे देश में लागू हो रही है। इसके लिए हरियाणा में NHAI के चलाए जा रहे 35 टोल प्लाजा पर अनाउंसमेंट भी शुरू कर दी गई है।*
⭕ *प्रोजेक्ट डायरेक्टर विपिन मंगला ने कहा-*
⭕ *केंद्रीय परिवहन मंत्रालय की तरफ से सभी जिला प्रशासन को एडवाइजरी जारी कर दी गई है। योजना में कोई रुकावट या परेशानी न आए, इसके लिए हरियाणा पुलिस से सुरक्षा भी मांगी गई है।*
⭕ *15 सवालों में जानिए योजना के बारे में डिटेल जानकारी...*
⭕ प्रश्न 1: फास्ट टैग वार्षिक पास क्या है?
उत्तर: यह पास आपके फास्ट टैग पर एक्टिवेट होने के बाद तय किए गए राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे (NE) टोल प्लाजा पर एक साल या 200 ट्रिप (जो भी पहले पूरा हो) तक बिना हर बार शुल्क दिए वाहन को आने-जाने की सुविधा देता है। यह 15 अगस्त 2025 से लागू होगा।
⭕ प्रश्न 2: वार्षिक पास कहां से खरीदा जा सकता है?
उत्तर: केवल राजमार्ग यात्रा मोबाइल ऐप और NHAI की वेबसाइट से, हरियाणा रोजगार विद देविक चैनल से ।
⭕ प्रश्न 3: पास कैसे एक्टिव होगा?
उत्तर: वाहन और फास्ट टैग की पात्रता जांच के बाद ₹3000 (वर्ष 2025-26 के लिए) का भुगतान कर पास फास्ट टैग पर एक्टिव हो जाएगा।
⭕ प्रश्न 4: क्या नया फास्ट टैग लेना पड़ेगा?
उत्तर: नहीं, अगर आपका मौजूदा फास्ट टैग पात्र है तो उसी पर पास एक्टिव हो जाएगा।
⭕ प्रश्न 5: यह किन टोल प्लाजा पर मान्य है?
उत्तर: केवल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे (NE) टोल प्लाजा पर। राज्य सरकार/स्थानीय निकाय के टोल पर सामान्य फास्ट टैग की तरह शुल्क लगेगा।
⭕ प्रश्न 6: वैधता कितनी है?
उत्तर: 1 साल या 200 ट्रिप (जो भी पहले पूरा हो)। इसके बाद इसे दोबारा एक्टिव कराना होगा।
⭕ प्रश्न 7: किन वाहनों पर लागू है?
उत्तर: केवल निजी गैर-व्यवसायिक कार/जीप/वैन पर। व्यवसायिक वाहन में उपयोग होने पर तुरंत बंद हो जाएगा।
⭕ प्रश्न 8: क्या इसे दूसरे वाहन में ट्रांसफर किया जा सकता है?
उत्तर: नहीं, यह सिर्फ उसी वाहन के लिए मान्य है, जिस पर फास्ट टैग लगा है।
⭕ प्रश्न 9: क्या फास्ट टैग का गाड़ी की विंडशील्ड पर लगा होना जरूरी है?
उत्तर: हां, तभी पास एक्टिव होगा।
⭕ प्रश्न 10: क्या चेसिस नंबर वाले फास्ट टैग पर पास मिलेगा?
उत्तर: नहीं, वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर अपडेट होना जरूरी है।
⭕ प्रश्न 11: एक ट्रिप किसे माना जाएगा?
उत्तर: पॉइंट-बेस्ड टोल पर हर बार क्रॉस करना एक ट्रिप है। आना-जाना दो ट्रिप। क्लोज्ड टोलिंग में एक एंट्री और एक एग्जिट मिलकर एक ट्रिप मानी जाएगी।
⭕ प्रश्न 12: क्या SMS नोटिफिकेशन मिलेंगे?
उत्तर: हां, राजमार्ग यात्रा आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजेगा।
⭕ प्रश्न 13: क्या वार्षिक पास लेना अनिवार्य है?
उत्तर: नहीं, जो नहीं लेना चाहें वे सामान्य फास्ट टैग इस्तेमाल कर सकते हैं।
⭕ प्रश्न 14: क्या फास्ट टैग वॉलेट के पैसे से पास खरीदा जा सकता है?
उत्तर: नहीं, ₹3000 का भुगतान ऐप में उपलब्ध भुगतान विकल्प से करना होगा। वॉलेट का पैसा अन्य टोल या पार्किंग में काम आएगा, हरियाणा रोजगार विद देविक।
⭕ प्रश्न 15: अगर मेरे पास पहले से लोकल/मंथली पास है तो?
उत्तर: आप फिर भी वार्षिक पास ले सकते हैं। जहां दूसरा पास सक्रिय होगा, वहां से वार्षिक पास के ट्रिप नहीं कटेंगे।

Annual Fastag Toll Pass 3000
💬 Comments