क्या आप जानते हैं 22, 23 तथा 24 कैरेट के सोने के बीच की भिन्नता ? यदि नहीं तो हम आपको बताते हैं।

काम की बात: क्या आप जानते हैं 22, 23 तथा 24 कैरेट के सोने के बीच की भिन्नता ? यदि नहीं तो हम आपको बताते हैं। ज्वेलरी की शॉपिंग करते समय अक्सर ही हम लोग 22, 23 तथा 24 कैरेट सोने के बारे में सुनते रहते हैं ? और कई लोग इसी बात को विशेष ध्यान में रखते हुए सोने में निवेश किया करते हैं। ऐसे में कभी-कभी कई लोग इसी बात को लेकर असमंजस में पड़ जाते हैं कि आखिर इनमें क्या विशेष अंतर पाया जाता है? यदि आप भी सोने की खरीदारी अथवा उसमें निवेश करते हैं, तो आपको भी इस बात की जानकारी होना बहुत ही आवश्यक है। आज इसी सिलसिले में हम आपको बताएंगे कि 22, 23 तथा 24 कैरेट सोने के बीच का क्या भिन्नता होती है? कैरेट का तात्पर्य सोने की शुद्धता होता है। जितने अधिक कैरेट का सोना होगा उसमे उतनी ही शुद्धता पाई जाएगी। सोने की शुद्धता को हम 0 से लेकर 24 कैरेट के बीच तक मापते हैं। यही कारण है कि 24 कैरेट के सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है। आइए देखे इसका विस्तृत रूप 24 कैरेट का सोना, सोने की शुद्धता को 99.9 तक प्रदर्शित करता है। दूसरी ओर 22 कैरेट के सोने को हम 91 प्रतिशत तक शुद्ध मानते हैं। क्यूंकि 22 कैरेट के सोने में लगभग 9 फीसदी भाग अन्य धातुओं का हुआ करता है। इस सोने में जस्ता तथा तांबे जैसे धातु मिश्रित होते हैं। 22 कैरेट के सोने को 24 कैरट के सोने की तुलना में अधिक स्थाई माना जाता है। इसका मुख्य कारण इसमें मिश्रित अन्य धातु होते हैं। वहीं दूसरी ओर 24 कैरेट का सोना अत्यंत मुलायम होता है। और इसीलिए इनसे किसी भी प्रकार के कोई ज्वेलरी का निर्माण नहीं किया जा सकता है। यही कारण है कि हम 24 कैरेट के सोने का प्रयोग निवेश के लिए किया करते हैं। 23 कैरेट सोने को 95.8 फीसदी तक शुद्ध माना जाता है। इसके कूल 4.2 फीसदी हिस्सों में अन्य धातुओं को मिलाया जाता है। 23 कैरेट का सोना अक्सर वही लोग ख़रीदा करते हैं, जिन्हें उच्च गुणवत्ता वाला सोना अधिक पसंद आता है। अब आपमें से कई लोगों के दिमाग में यह प्रश्न उठ रहा होगा कि आखिर 24 कैरेट के सोने से हम कोई ज्वेलरी क्यों नहीं बना सकते हैं ? तो हम आपको बता दें कि 24 कैरेट सोने का घनत्व बहुत ही कम होता है। और इसी कारण ये सोना भी बहुत ही अधिक मुलायम होता है। इसे हम बड़े ही आसानी से तोड़ सकते हैं। यही कारण है कि 24 कैरेट सोने से हम किसी ज्वेलरी का निर्माण करने में असक्षम होते हैं।
क्या आप जानते हैं 22, 23 तथा 24 कैरेट के सोने के बीच की भिन्नता ? यदि नहीं तो हम आपको बताते हैं।
Gold

💬 Comments

0 comments
Your email will not be displayed publicly
Minimum 10 characters, maximum 1000
0/1000
💭 No comments yet. Be the first to share your thoughts!